तेजस्वी की शादी की पहली तस्वीर: लाल जोड़े में दिखी लालू के छोटे बेटे की दुल्हन, बचपन के प्यार को बनाया हमदम

तेजस्वी की शादी की पहली तस्वीर: लाल जोड़े में दिखी लालू के छोटे बेटे की दुल्हन, बचपन के प्यार को बनाया हमदम

[ad_1]

  • Hindi News
  • National
  • Lalu’s Younger Son’s Bride Was Seen In A Red Couple, Made Childhood Love Humdum

नई दिल्ली10 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
तेजस्वी की शादी की पहली तस्वीर: लाल जोड़े में दिखी लालू के छोटे बेटे की दुल्हन, बचपन के प्यार को बनाया हमदम

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव की शादी की पहली तस्वीर, लाल जोड़े में दिखी दुल्हनिया।

आरजेडी के सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव के छोटे बेटे व बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की आज दिल्ली में शादी है। बहन रोहिणी आचार्य ने शादी की तस्वीर ट्वीट कर अपने भाई को शुभकामनाएं दीं। तेजस्वी यादव की शादी के समारोह को ​बेहद गुप्त रखा गया है।

बता दें कि तस्वीर में तेजस्वी यादव गोल्डन रंग की शेरवानी और उनकी दुल्हन लाल रंग के खूबसूरत जोड़े में नजर आ रहीं हैं। तेजस्वी और रेचल के साथ स्टेज पर मां राबड़ी देवी और बहन मीसा भारती भी दिख रही हैं।

बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का पूरा परिवार दिल्ली में है। तेजस्वी की शादी में परिवार के सदस्य और कुछ खास मेहमान ही शामिल होंगे। पार्टी के नेताओं और परिवार से बाहर के सदस्यों को नहीं बुलाया गया है। शादी को लेकर कई तरह की बातें हो रही हैं। बताया जा रहा है कि लालू यादव खुद इस शादी के लिए तैयार नहीं थे। शायद इसी वजह से उन्होंने अपने कई करीबियों को भी शादी में शरीक होने का न्योता नहीं दिया। शादी इतनी गोपनीय तरीके से हो रही है कि बुधवार तक किसी को शादी की खबर तक नहीं थी।

बहन ने ट्वीट कर दी थी जानकारी
तेजस्वी यादव की बहन रोहिणी आचार्य ने बुधवार को ट्वीट किया, ”भाई के सिर पर सेहरा है सजने वाला खुशियों से गुलजार घर का आँगन है होने वाला।” रोहिणी आचार्य ने भी दुल्हन की जानकारी नहीं दी थी। कहा जा रहा है कि लालू की होने वाली बहू हिंदू नहीं है।

बचपन की दोस्त है तेजस्वी की दुल्हनिया
सूत्रों के मुताबिक, तेजस्वी यादव की होने वाली दुल्हनिया का नाम रेचल है। तेजस्वी यादव और उनकी होने वाली दुल्हन रेचल की दोस्ती बचपन की है। दोनों साथ में डीपीएस, आरके पुरम में पढ़ते थे। साल 2014 में दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए। दोस्ती प्यार में बदली और आज शादी हो रही है। वह चंडीगढ़ के व्यवसायी की बेटी हैं और हरियाणा की रहने वाली हैं।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Published By:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *