ट्विटर इंडिया के पूर्व MD को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस: विवादित वीडियो के मामले में UP पुलिस ने दाखिल की थी अर्जी
![ट्विटर इंडिया के पूर्व MD को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस: विवादित वीडियो के मामले में UP पुलिस ने दाखिल की थी अर्जी](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2021/10/22/untitled-2021-10-22t125642259_1634887648.jpg)
[ad_1]
- Hindi News
- National
- Manish Maheshwari | Twitter India Manish Maheshwari Gets Notice From Supreme Court On Uttar Pradesh Police Plea
नई दिल्ली41 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
![ट्विटर इंडिया के पूर्व MD को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस: विवादित वीडियो के मामले में UP पुलिस ने दाखिल की थी अर्जी](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2021/10/22/untitled-2021-10-22t125642259_1634887648.jpg)
ट्विटर इंडिया के पूर्व मैनेजिंग डायरेक्टर मनीष महेश्वरी को सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने उन्हें हाजिर होने को कहा है। एक विवादित वीडियो से जुड़े मामले में उन्हें गाजियाबाद की लोनी बॉर्डर पुलिस ने नोटिस जारी किया था जिसे पुलिस की अर्जी पर सुप्रीम कोर्ट ने पलट दिया है।
क्या था मामला: ट्विटर पर एक सांप्रदायिक वीडियो पोस्ट हुआ था। इसमें एक बुजुर्ग मुस्लिम पर हमला होते देखा जा सकता था। यह बड़ी तेजी से सर्कुलेट हुआ। इसके संबंध में गाजियाबाद की लोनी बॉर्डर पुलिस ने मनीष माहेश्वरी को पेश होने का नोटिस जारी किया था। जिसे कर्नाटक हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया था।
ट्विटर ने कर दिया था मनीष का ट्रांसफर
मनीष माहेश्वरी के ट्विटर इंडिया के MD रहते हुए ट्विटर कई विवादों में घिर गई थी। इसके चलते दो महीने पहले कंपनी ने उन्हें पद से हटा दिया। उन्हें सीनियर डायरेक्टर बनाकर अमेरिका भेजा गया। वे नए मार्केट्स में रेवेन्यू, स्ट्रैटजी एंड ऑपरेशंस का काम देख रहे हैं।
![](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2021/10/22/manish-11628860711_1634888024.jpg)
एक के बाद एक ट्विटर पर दर्ज होते गए केस
1. देश का गलत झंडा दिखाने पर बुलंदशहर में मामला दर्ज किया गया। 2. इसी मामले में मध्य प्रदेश की साइबर सेल में केस दर्ज किया गया। 3. चाइल्ड पोर्नोग्राफिक कंटेंट के मामले में दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने केस दर्ज किया।
ट्विटर के खलाफ कई मामले दर्ज
हिंदू देवी के अपमान के मामले में ट्विटर के खिलाफ कई मामले दर्ज किए गए थे। दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने मनीष माहेश्वरी और ट्विटर हैंडल एथिस्ट रिपब्लिक के खिलाफ केस दर्ज किया था। एथिस्ट रिपब्लिक ने अपने ट्विटर हैंडल पर कुछ टी शर्ट्स की तस्वीरें पोस्ट की थीं। इनमें से एक टी-शर्ट पर देवी काली की तस्वीर बनी थी।
कानून मंत्री का अकाउंट ब्लॉक करने पर बवाल
25 जून को ट्विटर ने कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद का अकाउंट एक घंटे के लिए ब्लॉक कर दिया था। इस एक्शन के पीछे ट्विटर ने अमेरिकी कॉपी राइट एक्ट का हवाला दिया था। बाद में ट्विटर ने चेतावनी देते हुए प्रसाद का हैंडल फिर से खोल दिया था। इस मुद्दे पर भारत सरकार और ट्विटर में टकराव सामने आया था।
IT कानून न मानने पर ट्विटर ने लीगल शील्ड खोई
ट्विटर ने नए IT कानूनों का पालन नहीं करने की वजह से थर्ड पार्टी कंटेंट के लिए लीगल शील्ड खो दी थी। यानी भारत सरकार की तरफ से कंटेंट को लेकर किसी तरह की सुरक्षा मिलनी बंद हो गई थी। इसके बाद ट्विटर के ऊपर IPC की धाराओं के तहत कार्रवाई की तलवार लटक गई।
राहुल गांधी से जुड़ा विवाद भी शामिल
दिल्ली की रेप पीड़िता के परिवार की पहचान उजागर करने पर ट्विटर ने अगस्त में कांग्रेस नेता राहुल गांधी का अकाउंट सस्पेंड कर दिया। बाद में इसे ब्लॉक कर दिया। इसके बाद कांग्रेस ने अपने 5 और सीनियर लीडर्स के ट्विटर अकाउंट ब्लॉक किए जाने का दावा किया। इसके बाद से ट्विटर विपक्ष के निशाने पर है।
[ad_2]
Source link