झांसी में MP के 11 लोगों की मौत: 37 लोगों को लेकर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, सभी दतिया के रहने वाले

झांसी में MP के 11 लोगों की मौत: 37 लोगों को लेकर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, सभी दतिया के रहने वाले

[ad_1]

झांसी17 मिनट पहले

उत्तर प्रदेश के झांसी में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई है। इनमें 7 मह‍िलाएं और 4 बच्‍चे शामिल हैं। कई लोगों के घायल होने की भी खबर है। सभी घायलों को नजदीक के अस्‍पताल में पहुंचाया गया है।

यह हादसा झांसी के चिरगांव थाना क्षेत्र के भांडेर रोड पर शुक्रवार दोपहर डेढ़ बजे हुआ। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली में 32 लोग सवार थे। रास्ते में ट्रैक्टर के सामने अचानक एक गाय आ गई। इससे ड्राइवर ट्रैक्‍टर संभाल नहीं पाया और वाहन धान के खेत में पलट गया।

ट्रैक्टर के सामने गाय आने से यह हादसा हुआ, इसमें मरने वालों में 4 बच्चे भी शामिल हैं।

ट्रैक्टर के सामने गाय आने से यह हादसा हुआ, इसमें मरने वालों में 4 बच्चे भी शामिल हैं।

दर्शन के लिए जा रहे थे
हादसे में मारे गए सभी लोग मध्य प्रदेश के दतिया के पंडूखर के रहने वाले थे। ये सभी झांसी के छिरौना गांव में बने माता के मंदिर आ रहे थे। श्रद्धालुओं ने खेतों में ज्वार की फसल लगाई थी। पहली फसल होने पर सभी लोग छिरौना माता को ज्वार विसर्जित करने झांसी आ रहे थे। रास्ते में यह हादसा हो गया।

4 महिलाओं की हालत गंभीर
ट्रैक्टर-ट्राली में सवार 4 महिलाएं गंभीर रूप से घायल हैं। इनमें 35 साल की राजवती, 33 साल की संध्या, 34 साल की भूरी, और 32 साल की राजा बेटी शामिल हैं।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Published By:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *