चौथी मंजिल से गिरे मासूम की मौत: सूरत में मोबाइल पर कार्टून देख रहा 2 साल का बच्चा खिड़की से नीचे गिरा, 55 घंटे इलाज के बाद दम तोड़ा

चौथी मंजिल से गिरे मासूम की मौत: सूरत में मोबाइल पर कार्टून देख रहा 2 साल का बच्चा खिड़की से नीचे गिरा, 55 घंटे इलाज के बाद दम तोड़ा

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Gujarat
  • A 2 year old Child Fell From The Window Of The Fourth Floor While Watching Cartoons On Mobile In Surat, Died After 55 Hours Of Treatment

सूरत3 घंटे पहले

बच्चे का परिवार अपार्टमेंट में किराए से रहता है। वे करीब एक महीने पहले ही यहां शिफ्ट हुए थे।

सूरत शहर के लिंबायत इलाके में एक बच्चा अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से नीचे गिर गया। करीब 55 घंटे चले इलाज के बाद उसकी मौत हो गई। बताया जाता है कि यह बच्चा मोबाइल में कार्टून देख रहा था। इसी दौरान वह खिड़की के पास आया और नीचे गिर गया। हादसे के वक्त बच्चे की मां बाथरूम में थी।

बच्चे के पिता वसीम अंसारी टाइल्स लगाने का काम करते हैं। परिवार में पत्नी और दो बेटे थे। शनिवार को उनका बड़ा बेटा घर में नहीं था। 2 साल का वारिश मोबाइल पर कार्टून देख रहा था। बेटे को मोबाइल में व्यस्त देख मां बाथरूम में चली गई। इसी दौरान वारिश खिड़की तक आ गया और नीचे गिर गया।

सड़क से गुजर रहे इस लड़के ने बच्चे को उठाया और लोगों को आवाज दी।

सड़क से गुजर रहे इस लड़के ने बच्चे को उठाया और लोगों को आवाज दी।

नीचे से गुजर रहे राहगीर ने उठाया
बारिश दूसरी मंजिल की बालकनी से टकराते हुए नीचे गिरा। इस समय एक शख्स वहां से गुजर रहा था। उसने बच्चे को उठाया और फिर लोगों को आवाज देकर बुलाया। पड़ोसियों ने वारिश की मां को इसकी सूचना दी। बच्चे को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां उसका 55 घंटे तक इलाज चला, लेकिन बच्चे की जान नहीं बचाई जा सकी।

1 महीने पहले ही अपार्टमेंट में रहने आया था परिवार
वसीम का परिवार इस अपार्टमेंट में किराए से रहता है। वे करीब एक महीने पहले ही यहां शिफ्ट हुए थे। वसीम ने बताया कि खिड़की के पास ही पलंग रखा है। पलंग से खिड़की की दूरी सिर्फ दो फुट है। यह खिड़की हमेशा बंद रखी जाती थी, लेकिन शनिवार को बच्चे की मां खिड़की बंद करना भूल गई।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Published By:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *