चंबल में जेल की दीवार ढहने का VIDEO: MP के भिंड में जेल की छत और दीवार ढही, मलबे में दबे 21 कैदी, मरम्मत के लिए 12 साल से लिखी जा रही थी चिट्‌ठी

चंबल में जेल की दीवार ढहने का VIDEO: MP के भिंड में जेल की छत और दीवार ढही, मलबे में दबे 21 कैदी, मरम्मत के लिए 12 साल से लिखी जा रही थी चिट्‌ठी

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhind
  • Prisoners Were Shifted To Central Jail Gwalior, From MLA To PWD Officer Inspected, Jail ADG Will Come To Investigate

भिंडएक घंटा पहले

मध्यप्रदेश के भिंड में जेल की छत और दीवार गिरने का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। शनिवार तड़के जब सभी कैदी अपनी नित्य क्रिया में व्यस्त थे, तभी अचानक भरभराकर छत और दीवार गिर गई। इस दौरान मलबे में करीब 21 कैदी दब गए। हादसे के बाद जेल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया। घायलों को अस्पताल भेजा गया।

सूचना के बाद सुबह 5 बजे ही कलेक्टर, एसपी और पुलिस जवान मौके पर पहुंच गए। दोपहर 12 बजे तक जेल को पूरी तरह खाली कर करीब 234 कैदियों को ग्वालियर स्थित सेंट्रल जेल शिफ्ट कराया गया। घटना की जांच करने के लिए जेल एडीजी गाजीराम मीणा भिंड अफसरों से बातचीत करेंगे।

दीवार और छत ढहने के मामले में जेल के अफसर से लेकर पीडब्ल्यूडी के अधिकारी भी फंसते नजर आ रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक जिला जेल की जर्जर हालत को लेकर 2008 से सिर्फ पत्र लिखे जा रहे हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।

दीवार गिरने से पहले सूचना प्रहरियों ने प्लास्टर गिरने की सूचना प्रहरियों ने जेलर को दी थी। कैदियों ने बताया था कि बारिश की वजह से लगातार आ रहे पानी से पुरानी दीवार गिर सकती है। जेल प्रशासन कैदियों को बाहर निकाले जाने के लिए बैरक खोलने लगा, तभी दोनों बैरकों की बारी-बारी से दीवार ढह गई।

जिला जेल में दीवार और छत की हालत कई सालों से खराब थी।

जिला जेल में दीवार और छत की हालत कई सालों से खराब थी।

एक कैदी की हालत खराब
हादसे में घायल 21 में से एक कैदी की हालत गंभीर है। उदय सिंह भदौरिया निवासी पावई बुरी तरह से घायल है। यह कैदी मई माह के अंतिम सप्ताह में प्रेमिका द्वारा रेप का आरोप लगाए जाने के बाद यहां लाया गया था। उसकी 21 मई को शादी हुई थी। इसके बाद प्रेमिका ने रेप का आरोप लगाया था। तब से जेल में है।

शिफ्टिंग के समय कैदियों से मुलाकात करने पहुंची महिलाएं।

शिफ्टिंग के समय कैदियों से मुलाकात करने पहुंची महिलाएं।

कैदियों को ट्राॅमा सेंटर में भर्ती कराया
जिला अस्पताल के कैदी वार्ड में जगह कम होने पर घायल कैदियों को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। वहीं, ट्राॅमा सेंटर के कैदियों को सर्जिकल वार्ड में भर्ती कराया गया। यहां पुलिस की चौकसी बढ़ा दी गई है।

भिंड जेल की दीवार गिरी, 21 कैदी दबे:सुबह प्लास्टर गिरने लगा तो कैदियों को बाहर निकालते समय हुआ हादसा; दो बैरकों के 21 कैदी घायल, 2 गंभीर

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Published By:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *