चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर यात्रियों की आवाजाही बढ़ी: 3 महीने पहले एयरपोर्ट से रोज 1200 से 1500 पैसेंजर पकड़ते थे फ्लाइट्स, अब आंकड़ा 6000 के पार, इस समय 41 फ्लाइ‌ट्स

चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर यात्रियों की आवाजाही बढ़ी: 3 महीने पहले एयरपोर्ट से रोज 1200 से 1500 पैसेंजर पकड़ते थे फ्लाइट्स, अब आंकड़ा 6000 के पार, इस समय 41 फ्लाइ‌ट्स

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Chandigarh
  • Three Months Ago, There Was Movement Of 1200 To 1500 Passengers Daily From The Airport, Now It Has Reached Beyond 6000

चंडीगढ़13 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर यात्रियों की आवाजाही बढ़ी: 3 महीने पहले एयरपोर्ट से रोज 1200 से 1500 पैसेंजर पकड़ते थे फ्लाइट्स, अब आंकड़ा 6000 के पार, इस समय 41 फ्लाइ‌ट्स

चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट – फ

त्योहारों का सीजन और कोरोना संक्रमण के मामले कम होने से एक बार फिर से चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर यात्रियों की आवाजाही बढ़ने लगी है। दो तीन महीने पहले तक जहां चंडीगढ़ एयरपोर्ट से रोजाना यात्रियों की आवाजाही 1200से1500के बीच थी। वहीं अब यात्रियों की संख्या 6000 के पार जाने लगी है। लॉकडाउन से पहले एयरपोर्ट से रोजाना 15 से 20 हजार लोगों की आवाजाही थी।

कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर खत्म होने के बाद जिन एयरपोर्ट पर यात्रियों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है उनमें चंडीगढ़ एयरपोर्ट भी है। इस एयरपोर्ट से आवाजाही करने वाले यात्रियों में हर साल डेढ़ लाख से ज्यादा यात्री संख्या में इजाफा हो रहा है। वर्ष 2015-16में यात्री संख्या 16 लाख के करीब थी। वर्ष 2018 में यह संख्या 20 लाख के पास पहुंच गई। हालांकि साल 2019 में रनवे निर्माण के चलते ज्यादातर समय एयरपोर्ट बंद रहा। इसके बावजूद सामान्य दिनों में हर महीने यात्रियों की संख्या डेढ़ से दो लाख के बीच रही। वर्ष 2019 में चंडीगढ़ एयरपोर्ट से 23 लाख 50 हजार से ज्यादा यात्रियों ने सफर किया। साल 2020 में कोरोना के कारण मात्र सवा चार लाख लोगों की एयरपोर्ट पर आवाजाही रही।

41 फ्लाइट्स का संचालन

मौजूदा समय में चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट्स से 41 फ्लाइट्स का संचालन हो रहा है। अहमदाबाद, दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, लखनऊ, श्रीनगर, अहमदाबाद, गोवा, बेंगलुरु, हैदराबाद, कुल्लू, पुणे, धर्मशाला, लेह, लखनऊ, कोलकाता, देहरादून, धर्मशाला और शिमला जैसे शहरों के लिए चंडीगढ़ से सीधी फ्लाइट है।

2021में अभी तक यात्री के संख्या के आकड़े पर एक नजर

महीना आने वाले यात्री जाने वाले यात्री

जनवरी 115771 109851

फरवरी 127167 112038

मार्च 124436 109701

अप्रैल 81758 72308

मई 20424 23266

जून 46579 42493

जुलाई 78858 72514

अगस्त 93727 88276

सितंबर 126431 117565

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Published By:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *