गोल्डन टैंपल में ईको फ्रेंडली आतिशबाजी, देखें तस्वीरें…: गुरु रामदास के 467वें प्रकाश पर्व पर 2 लाख श्रद्धालुओं ने टेका माथा, आसमान पर अटकीं नजरें

[ad_1]
अमृतसर2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

दरबार साहिब में गुरु पर्व पर हुई ईको-फ्रेंडली आतिशबाजी का नजारा।
श्री गुरु रामदास जी के 467वें प्रकाश पर्व की संध्या पर दरबार साहिब को दीयों से सजाया गया। साथ ही मनमोहक आतिशबाजी की गई। इस बार यह आतिशबाजी कुछ खास रही, क्योंकि यह ईको फ्रेंडली आतिशबाजी थी। रंग-बिरंगा आसमान श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। पूरा दिन देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे तकरीबन 2 लाख श्रद्धालुओं ने दरबार साहिब में माथा टेका।

दरबार साहिब में आतिशबाजी का अलौकिक दृश्य।
श्री गुरु रामदास जी के प्रकाश पर्व पर मंजी हाल में कवि दरबार भी हुआ। पूरा दिन श्रद्धालुओं ने पवित्र सरोवर में स्नान किया, लंगर छका और गुरु घर में नतमस्तक हुए। शाम दरबार साहिब सरोवर के चारों तरफ दीये जलाए गए। सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब में सुंदर जलो भी सजाए गए। इसके अलावा शाम को आतिशबाजी हुई। 6 बजे शुरू हुई आतिशबाजी तकरीबन आधा घंटा चली। लेकिन इस दौरान दरबार साहिब और आसपास के इलाकों की नजरें सिर्फ आसमान पर ही रहीं। आतिशबाजी से पूरा आकाश रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा गया।

दरबार साहिब में शाम हुई आतिशबाजी को श्रद्धालु देखते ही रह गए।

गुरु पर्व पर दरबार साहिब में शाम को हुई आतिशबाजी देखती संगत।

गुरु पर्व पर दरबार साहिब में शाम को हुई आतिशबाजी देख श्रदालु दंग रह गए।

गुरु पर्व पर दरबार साहिब में आतिशबाजी का ऐसा नजारा दिखा।

गुरु पर्व के अवसर पर दरबार साहिब में हुई आतिशबाजी का नजारा।
[ad_2]
Source link