खत्म नहीं हुई कोरोना की दूसरी लहर: सरकार की चेतावनी- फेस्टिवल सीजन में लापरवाही न बरतें, घर में त्योहार मनाएं; दोनों डोज के बाद ही जरूरी हो तो कहीं जाएं

खत्म नहीं हुई कोरोना की दूसरी लहर: सरकार की चेतावनी- फेस्टिवल सीजन में लापरवाही न बरतें, घर में त्योहार मनाएं; दोनों डोज के बाद ही जरूरी हो तो कहीं जाएं

[ad_1]

  • Hindi News
  • National
  • Coronavirus Second Wave; Narendra Modi Government On Vaccination And Kerala Cases

नई दिल्ली13 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
खत्म नहीं हुई कोरोना की दूसरी लहर: सरकार की चेतावनी- फेस्टिवल सीजन में लापरवाही न बरतें, घर में त्योहार मनाएं; दोनों डोज के बाद ही जरूरी हो तो कहीं जाएं

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण।

केंद्र सरकार ने फेस्टिवल सीजन से पहले एक बार फिर कोरोना को लेकर लोगों को आगाह किया है। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने गुरुवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि अभी भी दूसरी लहर खत्म नहीं हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने त्योहारों के दौरान सामूहिक समारोहों से बचने की सलाह दी है।

भूषण ने कहा कि अगर किसी सामारोह में जाना जरुरी हो तो पूरी तरह से वैक्सीनेशन के बाद ही जाएं। स्वास्थ्य सचिव ने लोगों को घर पर त्योहार मनाने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने और वैक्सीनेशन को अपनाने की सलाह दी है।

पिछले हफ्ते कुल मामलों में से 69% अकेले केरल से आए
भूषण ने आगे बताया कि 10 मई के बाद से देश में कोरोना पॉजिटिविटी रेट में गिरावट देखने को मिली है। उन्होंने यह भी कहा कि दूसरी वेव अभी खत्म नहीं हुई है। देशभर में पिछले हफ्ते कोरोना के कुल मामलों में से 69% मामले अकेले केरल से आए हैं। केरल में फिलहाल एक लाख से ज्यादा एक्टिव केस मौजूद हैं। जून के महीने में 279 जिलों में रोज 100 से ज्यादा केस मिल रहे थे। अभी भी 42 जिलों में कोरोना के रोज 100 से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं।

4 राज्यों में एक्टिव केस की संख्या 10 हजार से एक लाख के बीच
महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या 10 हजार से एक लाख के बीच है। बाकी राज्यों में यह संख्या 10 हजार के नीचे है। देश में अब तक कोरोना के डेल्टा वैरिएंट के करीब 300 केस सामने आएं हैं।

देश की केवल 16% वयस्क आबादी को लगी है वैक्सीन की दोनों डोज
देश की 54% वयस्क आबादी ने वैक्सीन की पहली डोज लगवा ली है और 16% वयस्क आबादी ने वैक्सीन की दोनों डोज लगवा ली है। सिक्किम, दादरा और नगर हवेली और हिमाचल प्रदेश की 18 साल से अधिक उम्र की 100% आबादी ने वैक्सीन की पहली डोज लगवा ली है। सिक्किम में 36%, दादरा और नगर हवेली में 18% और हिमाचल प्रदेश में 32% आबादी ने वैक्सीन की दूसरी डोज लगवा ली है।

मिजोरम, लक्षद्वीप, दमन और दीव, लद्दाख और त्रिपुरा में 85% से ज्यादा आबादी को वैक्सीन की पहली डोज लगाई जा चुकी है। केवल अगस्त के महीने में देश में 18.38 करोड़ लोगों ने वैक्सीन लगवाई है। अगस्त में रोजाना औसतन 59.29 लाख लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। इस महीने के आखिरी हफ्ते में रोजाना 80 लाख से अधिक डोज लगाई जा रही थी।

वीकली पॉजिटिविटी रेट 3% से कम
ये 9वां हफ्ता है जब देश में वीकली पॉजिटिविटी रेट 3% से कम रहा है। देश के 38 जिलों में वीकली पॉजिटिविटी रेट 5-10% के बीच है। स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने बताया कि सभी देश अपनी जनसंख्या, अर्थव्यवस्था और सामाजिक व्यवस्था को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से काम करते हैं। हम इन उद्देश्यों को पूरा करने के बाद वैक्सीन को दूसरे देशों को देने के बारे में सोचेंगे।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Published By:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *