कोरोना देश में: 42,648 नए मरीज मिले, 45,159 ठीक हुए और 1,206 की मौत; एक्टिव केस घटकर 4.49 लाख हुए, यह 105 दिन में सबसे कम

कोरोना देश में: 42,648 नए मरीज मिले, 45,159 ठीक हुए और 1,206 की मौत; एक्टिव केस घटकर 4.49 लाख हुए, यह 105 दिन में सबसे कम

[ad_1]

  • Hindi News
  • National
  • Coronavirus Outbreak India Cases & Vaccination LIVE Updates; Maharashtra Pune Madhya Pradesh Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Punjab Bihar Novel Corona (COVID 19) Death Toll India Today Mumbai Delhi Coronavirus News

नई दिल्ली4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम के एक अस्पताल में कोरोना टेस्ट कराती महिला। - Dainik Bhaskar

केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम के एक अस्पताल में कोरोना टेस्ट कराती महिला।

देश में कोरोना के केस में शुक्रवार को भी मामूली कमी आई है। 42,648 नए मरीजों की पहचान हुई, 45,159 ठीक हुए और 1,206 ने जान गंवाई। इस तरह एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 3,732 की कमी आई। अब 4 लाख 49 हजार 478 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है। यह 105 दिन में सबसे कम है। इससे पहले 26 मार्च को 4 लाख 49 हजार 449 एक्टिव केस थे।

देश में मौत के आंकड़े में भी शुक्रवार को अचानक बढ़ोतरी देखी गई। यह 9 दिन बाद 1,000 के पार पहुंच गया। इससे पहले 30 जून को 1,002 संक्रमितों ने जान गंवाई थी। हालांकि, मौत के केस में बढ़ोतरी की वजह महाराष्ट्र में पुरानी मौतों का एडजस्टमेंट है। यहां बीते 24 घंटे में 738 मौत रिकॉर्ड की गईं।

देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में

  • बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 42,648
  • बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 45,159
  • बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 1,206
  • अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 3.07 करोड़
  • अब तक ठीक हुए: 2.99 करोड़
  • अब तक कुल मौतें: 4.07 लाख
  • अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 4.49 लाख

8 राज्यों में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां
देश के 8 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।

23 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन
देश के 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन है। यहां पाबंदियाें के साथ छूट भी है। इनमें छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, बिहार, दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।

अपडेट्स

  • त्रिपुरा में प्रतिबंधों के साथ वीकेंड कर्फ्यू लगा दिया गया है। यह आज दोपहर 12 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक लागू रहेगा।
  • त्रिपुरा से 151 RT-PCR सैम्पल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए पश्चिम बंगाल भेजे गए थे। इनमें से 90 से अधिक में डेल्टा प्लस वैरिएंट पाया गया है। यह जानकारी कोविड नोडल ऑफिसर डॉ. दीप देब्बाराम ने दी है।
  • इस बार ओडिशा की पुरी जगन्नाथ यात्रा में किसी भी श्रद्धालु को शामिल होने की इजाजत नहीं दी जा रही है। रथ वे ही खींच सकेंगे जिनकी RT-PCR नेगेटिव टेस्ट रिपोर्ट हो और वे वैक्सीन के दोनों डोज लगवा चुके हों। पुरी स्थित जगन्नाथ मंदिर प्रबंधन ने यह जानकारी दी है। इस यात्रा में पुलिस बल के अलावा 1,000 ऑफिसर्स तैनात किए जाएंगे। मंदिर प्रबंधन की ओर से यह जानकारी दी गई है।
  • ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कोविड महामारी के बीच मुश्किलों का सामना कर रहे 32 लाख मनरेगा मजदूरों के लिए 352 करोड़ की विशेष राहत राशि जारी की।
  • उत्तराखंड में पर्यटकों के उमड़ते हुजूम को देखते हुए प्रतिबंधों को कड़ा कर दिया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि नैनीताल और देहरादून के होटलों को अधिकतम 50% क्षमता के साथ चलाने का आदेश दिया गया है। जो लोग मास्क नहीं लगा रहे हैं उनका चालान काटा जा रहा है।

प्रमुख राज्यों के हाल

1. महाराष्ट्र
यहां शुक्रवार को 8,992 लोग संक्रमित पाए गए। 10,458 लोग ठीक हुए और 738 लोगों की मौत हो गई। यहां अब तक 61.40 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 59 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.25 लाख लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 1.12 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

2. छत्तीसगढ़
राज्य में शुक्रवार को 391 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 307 लोग ठीक हुए और 5 की मौत हुई। अब तक 9.97 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.78 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 13,472 लोगों की मौत हो चुकी है। 4,993 मरीज ऐसे हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

3. उत्तर प्रदेश
यहां शुक्रवार को 83 लोग संक्रमित पाए गए। 162 लोग ठीक हुए और 13 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 17.07 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 16.82 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 22,689 मरीजों ने दम तोड़ दिया। यहां 1,697 मरीजों का इलाज चल रहा है।

4. दिल्ली
दिल्ली में शुक्रवार को 81 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 127 लोग ठीक हुए और 3 की मौत हो गई। अब तक 14.34 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 14.09 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 25,011 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 798 मरीजों का इलाज चल रहा है।

5. राजस्थान
यहां शुक्रवार को 62 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए और 70 लोग ठीक हुए, 1 की मौत हुई। अब तक राज्य में 9.53 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.43 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,943 मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 815 मरीजों का इलाज चल रहा है।

6. गुजरात
राज्य में शुक्रवार को 56 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इस दौरान 196 लोग ठीक भी हुए और 1 की मौत हुई। यहां अब तक करीब 8.24 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 8.12 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,073 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 1,497 संक्रमितों का इलाज चल रहा है।

7. मध्यप्रदेश
यहां शुक्रवार को 29 नए मामले सामने आए। 38 लोग ठीक हुए और 1 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 7.90 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.80 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 9,024 लोगों की मौत हो गई। 406 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Published By:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *