कोरोना देश में: 40066 केस आए, 41707 ठीक हुए और 583 ने जान गंवाई; बीते 7 दिन में दूसरी बार 40 हजार से ज्यादा केस आए

कोरोना देश में: 40066 केस आए, 41707 ठीक हुए और 583 ने जान गंवाई; बीते 7 दिन में दूसरी बार 40 हजार से ज्यादा केस आए

[ad_1]

  • Hindi News
  • National
  • Coronavirus Outbreak India Cases & Vaccination LIVE Updates; Maharashtra Pune Madhya Pradesh Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Punjab Bihar Novel Corona (COVID 19) Death Toll India Today Mumbai Delhi Coronavirus News

नई दिल्लीकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक
कोरोना देश में: 40066 केस आए, 41707 ठीक हुए और 583 ने जान गंवाई; बीते 7 दिन में दूसरी बार 40 हजार से ज्यादा केस आए

देश में कोरोना के केस में उतार-चढ़ाव जारी है। गुरुवार को 40,006 नए मरीज मिले। 41,707 ने संक्रमण को मात दी और 583 ने जान गंवा दी। बीते सात दिन में दूसरी बार 40 हजार से ज्यादा केस आए हैं।

इसके साथ ही एक्टिव केस में 2,237 की गिरावट दर्ज की गई। अब 3.79 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है। यह आंकड़ा 144 दिन में सबसे कम है। इससे पहले 23 मार्च को 3.65 लाख एक्टिव केस थे।

केरल और हिमाचल प्रदेश चिंता बढ़ा रहे
देश में केरल और हिमाचल प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। गुरुवार को केरल में 21,445 केस आए 20,723 मरीज ठीक हुए और 160 की मौत हो गई। यहां बीते 17 दिन में से 13 दिन 20 हजार से ज्यादा केस आए हैं। उधर, हिमाचल प्रदेश में 354 नए मरीजों की पहचान हुई। 239 ठीक हुए और 3 संक्रमितों ने जान गंवाई। यहां बीते 6 में से 5 दिन 300 से ज्यादा केस आए हैं।

देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में
बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए:
40,006
बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 41,707
बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 583
अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 3.20 करोड़
अब तक ठीक हुए: 3.12 करोड़
अब तक कुल मौतें: 4.29 लाख
अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 3.79 लाख

8 राज्यों में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां
देश के 8 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।

23 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन
देश के 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन है। यहां पाबंदियों के साथ छूट भी है। इनमें छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, बिहार, दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।

प्रमुख राज्यों के हाल

1. केरल
यहां गुरुवार को 21,445 लोग संक्रमित पाए गए। 20,723 लोग ठीक हुए और 160 लोगों की मौत हो गई। यहां अब तक 36.31 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 34.36 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 18,280 लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 1.76 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

2. महाराष्ट्र
यहां गुरुवार को 6,388 लोग संक्रमित पाए गए। 8,390 लोग ठीक हुए और 208 लोगों की मौत हो गई। यहां अब तक 63.75 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 61.75 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.34 लाख लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 62,351 मरीजों का इलाज चल रहा है।

3. दिल्ली
दिल्ली में गुरुवार को 49 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इस दौरान 41 लोग ठीक हुए। यहां अब तक 14.36 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 14.11 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 25,068 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 502 मरीजों का इलाज चल रहा है।

4. गुजरात
यहां गुरुवार को 17 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 28 मरीज ठीक हुए और एक की मौत हुई। यहां अब तक करीब 8.25 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 8.14 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,078 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 182 संक्रमितों का इलाज चल रहा है।

5. राजस्थान
यहां गुरुवार को 17 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इस दौरान 18 मरीज ठीक हुए। अब तक राज्य में 9.53 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.44 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,954 मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 194 मरीजों का इलाज चल रहा है।

6. उत्तर प्रदेश
यहां गुरुवार को 15 लोग संक्रमित पाए गए। इस दौरान 26 लोग ठीक हुए, जबकि 4 मरीज की जान गई। अब तक राज्य में 17.08 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 16.85 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 22,780 मरीजों ने दम तोड़ दिया। यहां 490 मरीजों का इलाज चल रहा है।

7. मध्यप्रदेश
यहां गुरुवार को 8 नए मामले सामने आए और 9 मरीज ठीक हुए। अब तक राज्य में 7.91 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.81 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,514 लोगों की मौत हो गई। 131 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Published By:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *