कोरोना देश में: बीते 3 दिन में 31 हजार से ज्यादा एक्टिव केस कम हुए, अब 3.02 लाख मरीजों का इलाज चल रहा, यह बीते छह महीने में सबसे कम

कोरोना देश में: बीते 3 दिन में 31 हजार से ज्यादा एक्टिव केस कम हुए, अब 3.02 लाख मरीजों का इलाज चल रहा, यह बीते छह महीने में सबसे कम

[ad_1]

  • Hindi News
  • National
  • Coronavirus Cases India State Wise LIVE Update; Delhi Bhopal Indore Mumbai Delhi | Coronavirus Outbreak | Rajasthan Haryana Kerala West Bengal COVID Vaccination Latest News

नई दिल्ली26 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
कोरोना देश में: बीते 3 दिन में 31 हजार से ज्यादा एक्टिव केस कम हुए, अब 3.02 लाख मरीजों का इलाज चल रहा, यह बीते छह महीने में सबसे कम

देश में बीते 24 घंटे में 24,897 नए कोरोना संक्रमित मिले। 34,467 ठीक हुए और 251 की मौत हो गई। इस तरह 9,827 एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीज कम हो गए। अब सिर्फ 3.02 लाख संक्रमितों का इलाज चल रहा है। यह आंकड़ा 19 मार्च के बाद सबसे कम है। तब 2.82 लाख एक्टिव केस थे। एक्टिव केस की संख्या अगले ही दिन यानी 20 मार्च को बढ़कर 3.06 लाख हो गई थी। देश में बीते तीन दिन में ही 31,363 एक्टिव केस कम हुए हैं।

देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में…

बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 24,897
बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 34,467
बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 251
अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 3.35 करोड़
अब तक ठीक हुए: 3.27 करोड़
अब तक कुल मौतें: 4.45 लाख
अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 3.02 लाख

प्रमुख राज्यों का हाल:

1. केरल
यहां सोमवार को 15,692 लोग संक्रमित पाए गए। 22,223 लोग ठीक हुए और 92 लोगों की मौत हो गई। यहां अब तक 45.24 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 43.32 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 23,683 लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 1.67 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

2. महाराष्ट्र
यहां सोमवार को 2,583 लोग संक्रमित पाए गए। 3,836 लोग ठीक हुए और 28 की मौत हो गई। यहां अब तक 65.24 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 63.40 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.38 लाख लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 41,672 मरीजों का इलाज चल रहा है।

3. उत्तर प्रदेश
यहां सोमवार को 11 लोग संक्रमित पाए गए और 15 लोग ठीक हुए। अब तक राज्य में 17.09 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 16.86 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 22,887 मरीजों ने दम तोड़ दिया। यहां 194 मरीजों का इलाज चल रहा है।

5. दिल्ली
दिल्ली में सोमवार को 20 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 28 लोग ठीक हुए। अब तक 14.38 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 14.13 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 25,085 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 379 मरीजों का इलाज चल रहा है।

6. राजस्थान
यहां सोमवार को 9 कोरोना संक्रमित पाए गए, 19 ठीक हुए। अब तक राज्य में 9.54 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.45 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,954 मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 91 मरीजों का इलाज चल रहा है।

7. गुजरात
राज्य में सोमवार को 14 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इस दौरान 17 लोग ठीक भी हुए। यहां अब तक करीब 8.25 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 8.15 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,082 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 133 संक्रमितों का इलाज चल रहा है।

8. मध्यप्रदेश
यहां सोमवार को 8 नए मामले सामने आए और 8 ठीक हुए। अब तक राज्य में 7.92 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.81 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,517 लोगों की मौत हो गई। 96 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Published By:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *