कोरोना देश में: बीते दिन 44667 मरीज मिले, 42107 ठीक हुए; लगातार तीसरे दिन नए केस के 50% केरल से, कल यहां फिर 22 हजार से ज्यादा मामले

[ad_1]
- Hindi News
- National
- Lockdown: Coronavirus Outbreak India Cases, Vaccination LIVE Update | Maharashtra Pune Madhya Pradesh Bhopal Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Punjab Bihar Novel Corona (COVID 19) Death Toll India Today, Mumbai Delhi Coronavirus News
नई दिल्ली2 घंटे पहले
देश में कोरोना के मामले एक बार फिर बढ़ने लगे हैं। यहां गुरुवार को 44,667 संक्रमितों की पहचान हुई। 42,107 मरीज ठीक हुए और 549 लोगों की मौत हुई। देश में नए संक्रमितों का आंकड़ा पिछले 24 दिनों में सबसे ज्यादा है। इससे पहले 7 जुलाई को 45,701 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।
वहीं, केरल में कोरोना के आंकड़े अब डराने लगे हैं। यहां बीते 3 दिन से रोजाना 22 हजार से ज्यादा केस आ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में यहां 22,064 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। यह आंकड़ा देश में आए नए केस का लगभग आधा है। इससे पहले यहां 27 जुलाई को 22,129 और 28 जुलाई को 22,056 केस आए थे।
देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में
- बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 44,667
- बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 42,107
- बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 549
- अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 3.15 करोड़
- अब तक ठीक हुए: 3.07 करोड़
- अब तक कुल मौतें: 4.23 लाख
- अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 3.99 लाख

8 राज्यों में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां
देश के 8 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।
23 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन
देश के 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन है। यहां पाबंदियों के साथ छूट भी है। इनमें छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, बिहार, दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।

प्रमुख राज्यों के हाल
1. केरल
यहां गुरुवार को 22,064 लोग संक्रमित पाए गए। 16,649 लोग ठीक हुए और 128 लोगों की मौत हो गई। यहां अब तक 33.49 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 31.77 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 16,586 लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 1.54 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

2. महाराष्ट्र
यहां गुरुवार को 7,242 लोग संक्रमित पाए गए। 11,032 लोग ठीक हुए और 190 लोगों की मौत हो गई। यहां अब तक 62.90 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 60.75 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.32 लाख लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 78,562 मरीजों का इलाज चल रहा है।

3. उत्तर प्रदेश
यहां गुरुवार को 60 लोग संक्रमित पाए गए। इस दौरान 44 लोग ठीक हुए और 3 की मौत भी हुई। अब तक राज्य में 17.08 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 16.84 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 22,752 मरीजों ने दम तोड़ दिया। यहां 787 मरीजों का इलाज चल रहा है।

4. दिल्ली
दिल्ली में गुरुवार को 51 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इस दौरान 70 लोग ठीक भी हुए। यहां अब तक 14.36 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 14.10 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 25,049 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 554 मरीजों का इलाज चल रहा है।

5. गुजरात
राज्य में गुरुवार को 27 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इस दौरान 33 लोग ठीक भी हुए। यहां अब तक करीब 8.24 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 8.14 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,076 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 268 संक्रमितों का इलाज चल रहा है।

6. मध्यप्रदेश
यहां गुरुवार को 18 नए मामले सामने आए और 18 लोग ठीक भी हुए। अब तक राज्य में 7.91 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.81 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,513 लोगों की मौत हो गई। 130 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

7. राजस्थान
यहां गुरुवार को 17 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इस दौरान 26 लोग ठीक भी हुए। अब तक राज्य में 9.53 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.44 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,953 मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 259 मरीजों का इलाज चल रहा है।

[ad_2]
Source link