कोरोना देश में: बीते दिन 37870 नए केस मिले, 36666 ठीक हुए और 310 की मौत; 65.27 लाख वैक्सीन डोज लगे

कोरोना देश में: बीते दिन 37870 नए केस मिले, 36666 ठीक हुए और 310 की मौत; 65.27 लाख वैक्सीन डोज लगे

[ad_1]

  • Hindi News
  • National
  • Coronavirus Cases India State Wise LIVE Update; Delhi Bhopal Indore Mumbai Delhi | Coronavirus Outbreak | Rajasthan Haryana Kerala West Bengal COVID Vaccination Latest News

नई दिल्ली2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
कोरोना देश में: बीते दिन 37870 नए केस मिले, 36666 ठीक हुए और 310 की मौत; 65.27 लाख वैक्सीन डोज लगे

देश में कोरोना की तीसरी लहर आने की आशंका के बीच शुक्रवार को 37,870 नए केस दर्ज किए गए। 36,666 मरीजों ने कोरोना को मात दी जबकि 310 लोगों की इससे मौत हो गई। सबसे ज्यादा 25,010 मामले केरल में दर्ज किए गए। वहीं स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, शुक्रवार को कोरोना वैक्सीनेशन के 65.27 लाख डोज लगाए गए हैं।

पिछले दस में से 9 दिन कोरोना के 30 हजार से ज्यादा मामले दर्ज किए गए। सिर्फ गुरुवार को सबसे कम 24,151 मामले सामने आए। वहीं, इन 10 दिनों में 9 दिन 30 हजार से ज्यादा लोगों ने इस बीमारी को मात दी, सिर्फ गुरुवार को रिकवर करने वालों की संख्या 24,397 रही।

देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में…

बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 37,870
बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 36,666
बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 310
अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 3.32 करोड़
अब तक ठीक हुए: 3.23 करोड़
अब तक कुल मौतें: 4.42 लाख
अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 3.87 लाख

प्रमुख राज्यों का हाल:

1. केरल
यहां शुक्रवार को 25,010 लोग संक्रमित पाए गए। 23,535 लोग ठीक हुए और 177 लोगों की मौत हो गई। यहां अब तक 43.34 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 40.74 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 22,303 लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 2.37 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

2. महाराष्ट्र
यहां शुक्रवार को 4,154 पुराने केस घट गए। 4,524 रिकवरी भी घट गई हैं, जबकि 44 की मौत हुई है। यहां अब तक 64.91 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 62.99 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.38 लाख लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 49,812 मरीजों का इलाज चल रहा है।

3. उत्तर प्रदेश
यहां शुक्रवार को 9 लोग संक्रमित पाए गए और 16 लोग ठीक हुए, जबकि 1 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 17.09 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 16.86 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 22,864 मरीजों ने दम तोड़ दिया। यहां 191 मरीजों का इलाज चल रहा है।

4. दिल्ली
दिल्ली में शुक्रवार को 36 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 52 लोग ठीक हुए। अब तक 14.38 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 14.12 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 25,083 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 399 मरीजों का इलाज चल रहा है।

5. राजस्थान
यहां गुरुवार को 7 कोरोना संक्रमित पाए गए, 4 ठीक हुए। अब तक राज्य में 9.54 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.45 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,954 मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 85 मरीजों का इलाज चल रहा है।

6. मध्यप्रदेश
यहां शुक्रवार को 5 नए मामले सामने आए और 8 ठीक हुए। यहां 1 व्यक्ति की मौत भी हुई। अब तक राज्य में 7.92 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.81 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,516 लोगों की मौत हो गई। 130 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Published By:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *