कोरोना देश में: एक्टिव केस में 2709 की कमी आई; अब 3.76 लाख मरीजों का इलाज चल रहा, यह 145 दिन में सबसे कम

कोरोना देश में: एक्टिव केस में 2709 की कमी आई; अब 3.76 लाख मरीजों का इलाज चल रहा, यह 145 दिन में सबसे कम

[ad_1]

  • Hindi News
  • National
  • Coronavirus Outbreak India Cases & Vaccination LIVE Updates; Maharashtra Pune Madhya Pradesh Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Punjab Bihar Novel Corona (COVID 19) Death Toll India Today Mumbai Delhi Coronavirus News

नई दिल्ली2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
कोरोना देश में: एक्टिव केस में 2709 की कमी आई; अब 3.76 लाख मरीजों का इलाज चल रहा, यह 145 दिन में सबसे कम

देश में कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ टीकरण अभियान जारी है। यह तस्वीर राजस्थान के बीकानेर की है।

देश में रविवार को कोरोना के केस में गिरावट आई। 33,212 नए मरीज मिले, 35,497 ठीक हुए और 421 की मौत हो गई। इस तरह एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 2,709 की कमी आई। अब 3.76 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है। यह आंकड़ा 23 मार्च के बाद सबसे कम है। तब कुल 3.65 लाख एक्टिव केस थे।

केरल में लगातार चौथे दिन नए मामलों में गिरावट आई। यहां रविवार को 18,582 नए केस मिले। बुधवार को यह संख्या 23,500 थी। बीते दिन राज्य में 102 पीड़ितों ने दम तोड़ दिया। यहां अब तक कोविड से मरने वालों की संख्या 18,601 हो गई है।

देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में

बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 33,212
बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 35,497
बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 421
अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 3.22 करोड़
अब तक ठीक हुए: 3.14 करोड़
अब तक कुल मौतें: 4.31 लाख
अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 3.76 लाख

8 राज्यों में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां
देश के 8 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।

23 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन
देश के 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन है। यहां पाबंदियों के साथ छूट भी है। इनमें छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, बिहार, दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।

प्रमुख राज्यों के हाल

1. केरल
यहां रविवार को 18,582 लोग संक्रमित पाए गए। 20,089 लोग ठीक हुए और 102 लोगों की मौत हो गई। यहां अब तक 36.90 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 34.92 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 18,601 लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 1.78 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

2. महाराष्ट्र
यहां रविवार को 4,797 लोग संक्रमित पाए गए। 3,710 लोग ठीक हुए और 130 लोगों की मौत हो गई। यहां अब तक 63.92 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 61.89 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.35 लाख लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 64,219 मरीजों का इलाज चल रहा है।

3. दिल्ली
दिल्ली में रविवार को 53 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इस दौरान 18 लोग ठीक हुए। यहां अब तक 14.37 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 14.11 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 25,069 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 513 मरीजों का इलाज चल रहा है।

4. गुजरात
यहां रविवार को 16 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 18 मरीज ठीक हुए। यहां अब तक करीब 8.25 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 8.14 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,078 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 183 संक्रमितों का इलाज चल रहा है।

5. राजस्थान
यहां रविवार को 18 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इस दौरान 13 मरीज ठीक हुए। अब तक राज्य में 9.53 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.44 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,954 मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 213 मरीजों का इलाज चल रहा है।

6. उत्तर प्रदेश
यहां रविवार को 30 लोग संक्रमित पाए गए। इस दौरान 30 लोग ठीक हुए, जबकि 1 मरीज की जान गई। अब तक राज्य में 17.08 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 16.85 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 22,784 मरीजों ने दम तोड़ दिया। यहां 439 मरीजों का इलाज चल रहा है।

7. मध्यप्रदेश
यहां रविवार को 13 नए मामले सामने आए और 20 मरीज ठीक हुए। अब तक राज्य में 7.92 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.81 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,514 लोगों की मौत हो गई। 104 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Published By:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *