किसानों के समर्थन में शिअद संयुक्त का चंडीगढ़ में प्रदर्शन: पुलिस लाठीचार्ज में दर्जनों वर्कर घायल, वाटर कैनन से परमिंदर ढींडसा समेत कईयों की पगड़ियां उतरीं

किसानों के समर्थन में शिअद संयुक्त का चंडीगढ़ में प्रदर्शन: पुलिस लाठीचार्ज में दर्जनों वर्कर घायल, वाटर कैनन से परमिंदर ढींडसा समेत कईयों की पगड़ियां उतरीं

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • Dozens Of Workers Injured In Police Lathicharge, Water Cannons Brought Down Turbans Of Many Including Parminder Dhindsa

लुधियाना2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
किसानों के समर्थन में शिअद संयुक्त का चंडीगढ़ में प्रदर्शन: पुलिस लाठीचार्ज में दर्जनों वर्कर घायल, वाटर कैनन से परमिंदर ढींडसा समेत कईयों की पगड़ियां उतरीं

वाटर कैनन के इस्तेमाल से परमिंदर ढींढसा समेत शिअद संयुक्त के कई नेताओं व कार्यकर्ताओं की पगड़ियां उतर गईं।

कृषि कानूनों को लेकर चल रहे घमासान के बीच अब शिरोमणी अकाली दल संयुक्त भी किसानों के समर्थन में कूद पड़ी है। पार्टी की तरफ से परमिंदर सिंह ढींडसा की अगुवाई में शनिवार को चंडीगढ़ में प्रदर्शन किया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने हरियाणा और पंजाब के मंत्रियों के आवास का घेराव करने की कोशिश की। इस दौरान कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ झड़प भी हुई है और पुलिस को वाटर कैनन का भी इस्तेमाल करना पड़ा। वाटर कैनन से ढींडसा समेत कई नेताओं व कार्यकर्ताओं की पगडियां उतर गईं। इस झड़प में शिअद संयुक्त के कई कार्यकर्ता घायल भी हुए हैं। घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में दाखिल करवाया गया है।

पुलिस हिरासत में परमिंदर सिंह ढींडसा।

पुलिस हिरासत में परमिंदर सिंह ढींडसा।

परमिंदर सिंह ढींडसा ने बताया कि हरियाणा के करनाल और पंजाब के मोगा में किसानों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में यह प्रदर्शन किया गया था। उनका कहना है कि सभी राजनीतिक पार्टियां कृषि कानूनों पर सियासत कर रही हैं। एक दूसरे पर आरोप लगाकर खुद बचने का प्रयास किया जा रहा है। शिरोमणी अकाली दल बादल की तरफ से रैलियां की जा रही हैं, कांग्रेस भी अपनी जन सभाएं कर रही है और आम आदमी पार्टी भी अपना प्रचार कर रही है। मगर इन्हें किसानों से कोई लेन देन नहीं है। सब अपनी राजनीति चमकाने में लगे हुए हैं। ढींडसा का कहना है कि आज जब वह किसानों के पक्ष में पंजाब एवं हरियाणा के मंत्रियों के आवास का घेराव किया जा रहा था तो उन पर लाठियां भाजी गई हैं और वाटर कैनन से उनकी पगडियां उतार दी गईं हैं। हमारे कार्यकर्ताओं को अस्पताल में दाखिल करवाना पड़ा है।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं से बात करते शिअद संयुक्त नेता परमिंदर ढींडसा।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं से बात करते शिअद संयुक्त नेता परमिंदर ढींडसा।

शिअद संयुक्त का पहला बड़ा प्रदर्शन
बता दें कि शिरोमणी अकाली दल बादल से अलग होकर परमिंदर सिंह ढींडसा समेत दूसरे नेताओं की तरफ से शिरोमणी अकाली दल संयुक्त बनाया गया है। संयुक्त किसान मोर्चा का यह पहला बड़ा प्रदर्शन है और दूसरी पार्टियां किसानों के मुद्दे को भुना रही हैं, तो वह भी लाठीचार्ज के बहाने किसानों के पक्ष में आन खड़े हुए हैं। पार्टी अब आने वाले समय अन्य प्लेटफार्म पर सक्रिय होने जा रही है।

शिअद संयुक्त कार्यकर्ताओं पर वाटर कैनन का इस्तेमाल करती पुलिस।

शिअद संयुक्त कार्यकर्ताओं पर वाटर कैनन का इस्तेमाल करती पुलिस।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Published By:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *