उप-चुनाव भास्कर एग्जिट पोल: मध्यप्रदेश, राजस्थान और हिमाचल में कांटे का मुकाबला, बिहार में NDA का पलड़ा भारी

उप-चुनाव भास्कर एग्जिट पोल: मध्यप्रदेश, राजस्थान और हिमाचल में कांटे का मुकाबला, बिहार में NDA का पलड़ा भारी

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • BJP’s Account Of Khandwa Lok Sabha Seat In MP, Congress Heavy On Assembly Seats In Rajasthan, JDU Won In Bihari

2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
उप-चुनाव भास्कर एग्जिट पोल: मध्यप्रदेश, राजस्थान और हिमाचल में कांटे का मुकाबला, बिहार में NDA का पलड़ा भारी

देश के 14 राज्यों की 3 लोकसभा और 29 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए शनिवार को वोटिंग हुई। इनमें राजस्थान की 2 विधानसभा सीटें, मध्यप्रदेश की 3 और बिहार की 2 सीटें भी शामिल रहीं इनके अलावा असम की 5, बंगाल की 4, हिमाचल और मेघालय की 3-3, कर्नाटक की 2, आंध्र प्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र, मिजोरम और तेलंगाना की एक-एक सीट पर वोटिंग हुई है। लोकसभा सीटों की बात करें तो मध्य प्रदेश की खंडवा, हिमाचल प्रदेश की मंडी के अलावा दादरा व नगर हवेली सीट पर मतदान हुआ। इनमें से ज्यादातर सीट पर भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है।

वोटिंग के बाद दैनिक भास्कर ने राजस्थान, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, बिहार और हरियाणा में एग्जिट पोल कराया। यहां 2 लोकसभा सीट और 10 विधानसभा सीट के लिए वोट डाले गए। कुल मिलाकर कांटे का मुकाबला है। भाजपा और कांग्रेस के लोकसभा की एक-एक और विधानसभा की 5-5 सीटों पर जीतने की संभावना है। मध्यप्रदेश की खंडवा लोकसभा सीट भाजपा के खाते में जाती दिख रही है। वहीं, हिमाचल की मंडी सीट पर कांटे का मुकाबला दिख रहा है। पढ़िए एग्जिट पोल की स्थिति…

राजस्थान: वल्लभनगर कांग्रेस के खाते में, धरियावद में कांटे की टक्कर
राजस्थान में 2 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में वल्लभनगर सीट कांग्रेस जीत रही है। भाजपा के लिए मजबूत मानी जाने वाली धरियावद सीट पर भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर है। अगर यहां भाजपा जीतती भी है ताे मार्जिन पिछले चुनावों की तुलना में काफी घट जाएगा। भाजपा के नेता भी इस सीट को लेकर स्पष्ट बात नहीं कह पा रहे हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए लिंक को क्लिक करें…

मध्य प्रदेश: खंडवा लोकसभा भाजपा के खाते में, तीन में से एक विधानसभा जीत के आसार
मध्य प्रदेश में खंडवा लोकसभा और तीन विधानसभा सीट जोबट, पृथ्वीपुर और रैगांव पर मतदान हो गया है। खंडवा लोकसभा सीट बीजेपी के खाते में जाते दिख रही है। विधानसभा की तीन सीटों में से एक जोबट कांग्रेस के हाथ से निकल सकती है। इसके बीजेपी के खाते में आने की उम्मीद है। कांग्रेस पृथ्वीपुर और रैगांव सीट को बचाने में कामयाब होती दिखाई दे रही है। एग्जिट पोल मतदाताओं से बातचीत, रिपोर्टर्स और खुफिया तंत्र के फीडबैक के आधार पर बना है। पूरी खबर पढ़ने के लिए लिंक को क्लिक करें…

बिहार: विपक्ष के बिखराव का फायदा उठाने में कामयाब होता दिख रहा NDA
बिहार में दोनों सीटें जदयू के पास ही बरकरार रहने की उम्मीद है। मतदाताओं ने बड़ी गंभीरता के साथ फैसला लिया है। इन दोनों जगह पर मुकाबला कांटे का रहा। JDU सत्तारुढ़ दल जरूर है, लेकिन RJD ने कड़ी टक्कर दी है। माना जा रहा कि NDA के सभी दलों ने मिलकर इस चुनाव को लड़ा, वहीं महागठबंधन के अंदर मचे घमासान ने उपचुनाव पर खासा असर किया। कांग्रेस और RJD का अलग-अलग चुनाव लड़ना नुकसान कर गया। पूरी खबर पढ़ने के लिए लिंक को क्लिक करें…

हिमाचल: मंडी लोकसभा पर कांटे की टक्कर, विधानसभा की तीन में से एक भी सीट पर भाजपा नहीं
हिमाचल प्रदेश में 2 विधानसभा सीटों में कांग्रेस जीत की ओर अग्रसर है और मंडी लोकसभा सीट पर कड़ी टक्कर है। अर्की सीट पर सहानुभूति का वोट कांग्रेस की नैया पार कर सकता है। जुब्बल-कोटखाई में भाजपा से बागी ने उसके लिए मुश्किलें खड़ी कर दी। वहीं फतेहपुर सीट कांग्रेस का गढ़ रही है और यहां भी भाजपा भीतरघात से जूझ रही है। मंडी लोकसभा सीट पर टक्कर कड़ी है पर महंगाई के मुद्दे पर कांग्रेस का पलड़ा भारी दिख रहा है। कई ऐसे और फैक्टर हैं, जिनके कारण इन सभी सीटों पर सत्ताधारी दल की राह मुश्किल हुई है और समीकरण कांग्रेस के ही पक्ष में बनते दिख रहे हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए लिंक को क्लिक करें…

हरियाणा: किसान आंदोलन से भाजपा को नुकसान
हरियाणा के सिरसा जिले की एलनाबाद सीट से इनेलो के अभय चौटाला अपनी पारंपरिक सीट पर इस बार भी सबसे आगे हैं। हालांकि जीत का अंतर 10 हजार से कम का हो सकता है। सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी जीत की दौड़ से बाहर हैं और पार्टी के ज्यादा एक्टिव न होने के कारण नॉन-जाट वोटर बीजेपी प्रत्याशी गोविंद कांडा की ओर जा सकता है। हालांकि किसानों के विरोध, भीतरघात समेत कई ऐसे फैक्टर हैं, जिनके कारण एलनाबाद सीट पर सत्ताधारी गठबंधन की राह मुश्किल हो गई है और समीकरण फिर इनेलो के ही पक्ष में बनते दिख रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Published By:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *