आर्थिक राशिफल 8 दिसंबर: आज मेष, सिंह और धनु राशि वालों के लिए अहम फैसले का दिन, जानिए व्यापार व नौकरी से जुड़े कार्यों का शुभ समय

आर्थिक राशिफल 8 दिसंबर: आज मेष, सिंह और धनु राशि वालों के लिए अहम फैसले का दिन, जानिए व्यापार व नौकरी से जुड़े कार्यों का शुभ समय

[ad_1]

Economic Horoscope (Arthik Rashifal) December 8, 2021: आज चंद्रमा मकर राशि (शनि द्वारा शासित) में रहेगा। यह श्रवण नक्षत्र (चंद्रमा द्वारा शासित) में स्थित रहेगा। आज दिनभर शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि रहेगी जो यात्रा करने, भविष्य की योजना बनाने और महत्वपूर्ण फैसलों के लिए बेहद शुभ मानी जाती है। हालांकि आज धन निवेश करने या उधार देने से बचना चाहिए। वृष, कन्या, वृश्चिक, मकर और कुम्भ राशि वालों को अपने महत्वपूर्ण व्यावसायिक मामलों पर सुचारू रूप आगे बढ़ाना चाहिए। मेष, सिंह और धनु राशि वालों को लो प्रोफाइल रखना चाहिए और अभी कोई महत्वपूर्ण व्यावसायिक निर्णय लें। मिथुन, कर्क, तुला और मीन राशि के लोगों को नीचे दिए गए शुभ समय के अनुसार अपने दिन की योजना बनाने की जरूरत होगी।

विभिन्न कार्यों के लिए आज का शुभ मुहूर्त:
बिजनेस मीटिंग: ग्राहकों या व्यावसायिक कर्मियों के साथ कोई महत्वपूर्ण बिजनेस मीटिंग या किसी जरूरी दस्तावेज में साइन की शुरुआत सुबह 8:30 बजे से 09:40 बजे के बीच की जानी चाहिए।

ट्रेनिंग और भर्ती- अगर आप किसी ट्रेनिंग या करियर में तरक्की संबंधी योजना बनाना चाहते हैं या किसी कार्यक्रम की मेजबानी करना चाहते हैं तो सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच की जानी चाहिए।

कानूनी मामले और विवाद समाधान: व्यापार से संबंधित सभी कानूनी मामले या विवाद, निवेश की शुरुआत या समाधान दोपहर 12:15 बजे से 01:20 बजे के बीच किया जाना चाहिए।

यात्रा : कोई भी व्यवसायिक या पेशेवर यात्रा की योजना दोपहर 02:45 बजे से 4 बजे के बीच बनानी चाहिए।

निवेश: आज दोपहर 12:12 बजे से दोपहर 01:28 बजकर दो मिनट के बीच किसी भी निवेश या पेमेंट जारी करने की प्लानिंग न बनाएं। इस दौरान राहुकाल रहेगा। ज्योतिष शास्त्र में राहुकाल को अशुभ समय में गिना जाता है। इस दौरान किसी भी तरह के आर्थिक फैसले लेने से बचना चाहिए।

शेयर बाजार: मेष, सिंह और कुंभ राशि वालों को आज शेयर ट्रेडिंग से बचना चाहिए। अन्य राशि के जातकों के लिए बेचने या खरीदारी का शुभ मुहूर्त सुबह 09:45 बजे से 11:10 बजे तक है।

सरकारी कार्य: सरकार से संबंधित कोई भी कार्य जैसे ऑनलाइन आवेदन जमा करना, आवेदन पत्र या व्यक्तिगत बैठकें बजे से दोपहर 01:30 से 02:45 
बजे के बीच शुरू की जानी चाहिए।

नए काम की शुरुआत: शाम 4 बजे से दोपहर 5 बजकर 15 मिनट तक का समय किसी भी नए कार्य को शुरू करने के लिए शुभ है।  

[ad_2]

Source link

Published By:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *