आर्थिक राशिफल 7 दिसंबर: आज कर्क, कन्या, वृश्चिक, धनु और मीन राशिवाले रहेंगे भाग्यशाली, जानिए निवेश व नौकरी से जुड़े कार्यों का शुभ समय

आर्थिक राशिफल 7 दिसंबर: आज कर्क, कन्या, वृश्चिक, धनु और मीन राशिवाले रहेंगे भाग्यशाली, जानिए निवेश व नौकरी से जुड़े कार्यों का शुभ समय

[ad_1]

Economic Horoscope (Arthik Rashifal) December 7, 2021: आज चंद्रमा मकर राशि (शनि द्वारा शासित) में रहेगा। यह उत्तरा आषाढ़ नक्षत्र (सूर्य द्वारा शासित) में स्थित रहेगा। दिन में शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि रहेगी रहेगी जो कि रोजाना के कार्यों करने के लिए शुभ मानी जाती है। आज के दिन सभी प्रमुख निर्णय लेने से बचना चाहिए, या नीचे दिए गए मुहूर्त के अनुसार फैसले लें। कर्क, कन्या, वृश्चिक, धनु और मीन राशि के लोग आज खुद को भाग्यशाली मान सकते हैं और अपने अधिकांश कार्यों को सफलतापूर्वक अंजाम देने की कोशिश करेंगे। आप में से मिथुन, तुला और कुंभ राशि वालों को सलाह दी जाती है कि कोई भी गैर जरूरी खतरा मोल न लें और चल रहे कार्यों पर ध्यान दें। मेष, वृष, सिंह और मकर राशि के लोगों को नीचे दिए गए शुभ समय के अनुसार अपने दिन की योजना बनाने की जरूरत होगी।

विभिन्न कार्यों के लिए आज का शुभ मुहूर्त:
बिजनेस मीटिंग: ग्राहकों या व्यावसायिक कर्मियों के साथ कोई महत्वपूर्ण बिजनेस मीटिंग या किसी जरूरी दस्तावेज में साइन की शुरुआत सुबह 11 बजे से 01:15 बजे के बीच की जानी चाहिए।

ट्रेनिंग और भर्ती- अगर आप किसी ट्रेनिंग या करियर में तरक्की संबंधी योजना बनाना चाहते हैं या किसी कार्यक्रम की मेजबानी करना चाहते हैं तो सुबह 10:30 बजे से 12 बजे के बीच की जानी चाहिए।

कानूनी मामले और विवाद समाधान: व्यापार से संबंधित सभी कानूनी मामले या विवाद, निवेश की शुरुआत या समाधान सुबह 07:05 बजे से 08:21 बजे के बीच किया जाना चाहिए।

यात्रा : कोई भी व्यवसायिक या पेशेवर यात्रा की योजना सुबह 08:40 बजे से 10:50 बजे के बीच बनानी चाहिए।

निवेश: आज दोपहर बाद 02:45 बजे से शाम 4 बजकर दो मिनट के बीच किसी भी निवेश या पेमेंट जारी करने की प्लानिंग न बनाएं। इस दौरान राहुकाल रहेगा। ज्योतिष शास्त्र में राहुकाल को अशुभ समय में गिना जाता है। इस दौरान किसी भी तरह के आर्थिक फैसले लेने से बचना चाहिए।

शेयर बाजार: मेष, सिंह और कुंभ राशि वालों को आज शेयर ट्रेडिंग से बचना चाहिए। अन्य राशि के जातकों के लिए बेचने या खरीदारी का शुभ मुहूर्त दोपहर 12:40 बजे से 01:55 बजे तक है।

सरकारी कार्य: सरकार से संबंधित कोई भी कार्य जैसे ऑनलाइन आवेदन जमा करना, आवेदन पत्र या व्यक्तिगत बैठकें सुबह 08:25 बजे से सुबह 09:35 
बजे के बीच शुरू की जानी चाहिए।

नए काम की शुरुआत: सुबह 11:30 बजे से दोपहर एक बजकर 20 मिनट तक का समय किसी भी नए कार्य को शुरू करने के लिए शुभ है। 

[ad_2]

Source link

Published By:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *