आर्थिक राशिफल 6 दिसंबर: आज का दिन वृष, कन्या, वृश्चिक, मकर और कुंभ राशि के लिए शुभ, जानिए बिजनेस व नौकरी से जुड़े कार्यों का शुभ समय

आर्थिक राशिफल 6 दिसंबर: आज का दिन वृष, कन्या, वृश्चिक, मकर और कुंभ राशि के लिए शुभ, जानिए बिजनेस व नौकरी से जुड़े कार्यों का शुभ समय

[ad_1]

Economic Horoscope (Arthik Rashifal) December 6, 2021: आज चंद्रमा धनु राशि (बृहस्पति शासित) में रहेगा। यह पूर्वा आषाढ़ नक्षत्र (शुक्र द्वारा शासित) में स्थित रहेगा। शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि रहेगी जो कि धन और वित्त से संबंधित मामलों के लिए शुभ मानी जाती है। वृष, कन्या, वृश्चिक, मकर और कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन एक शुभ फलदायक दिन होगा। इस राशि लोग व्यापार से जुड़े महत्वपूर्ण फैसले लेकर आगे बढ़ सकते हैं। मेष, मिथुन, सिंह, धनु राशि के लोगों को अपने दृष्टिकोण में संतुलित रहने की आवश्यकता है और किसी भी जोखिम भरे प्रस्ताव से दूर रहना चाहिए। कर्क, तुला और मीन राशि के लोगों को नीचे दी गई शुभ समयरेखा के अनुसार अपने दिन की योजना बनाने की आवश्यकता होगी।

विभिन्न कार्यों के लिए आज का शुभ मुहूर्त:
बिजनेस मीटिंग: ग्राहकों या व्यावसायिक कर्मियों के साथ कोई महत्वपूर्ण बिजनेस मीटिंग या किसी जरूरी दस्तावेज में साइन की शुरुआत सुबह 09:40 बजे से 10:40 बजे के बीच की जानी चाहिए।

ट्रेनिंग और भर्ती- अगर आप किसी ट्रेनिंग या करियर में तरक्की संबंधी योजना बनाना चाहते हैं या किसी कार्यक्रम की मेजबानी करना चाहते हैं तो दोपहर बाद 02:45 बजे से शाम 4 बजे के बीच की जानी चाहिए।

कानूनी मामले और विवाद समाधान: व्यापार से संबंधित सभी कानूनी मामले या विवाद, निवेश की शुरुआत या समाधान सुबह 10:55 बजे से दोपहर 12:10 बजे के 
बीच किया जाना चाहिए।

यात्रा : कोई भी व्यवसायिक या पेशेवर यात्रा की योजना दोपहर 01:30 बजे से 02:45 बजे के बीच बनानी चाहिए।

निवेश: आज सुबह 08:20 बजे से 9 बजकर 37 मिनट के बीच किसी भी निवेश या पेमेंट जारी करने की प्लानिंग न बनाएं। इस दौरान राहुकाल रहेगा। 
ज्योतिष शास्त्र में राहुकाल को अशुभ समय में गिना जाता है। इस दौरान किसी भी तरह के आर्थिक फैसले लेने से बचना चाहिए।

शेयर बाजार: मेष, सिंह और कुंभ राशि वालों को आज शेयर ट्रेडिंग से बचना चाहिए। अन्य राशि के जातकों के लिए बेचने या खरीदारी का शुभ मुहूर्त सुबह 10:45 
बजे से 12:15 बजे तक है।

सरकारी कार्य: सरकार से संबंधित कोई भी कार्य जैसे ऑनलाइन आवेदन जमा करना, आवेदन पत्र या व्यक्तिगत बैठकें दोपहर 12:15 बजे से दोपहर 01:25 
बजे के बीच शुरू की जानी चाहिए।

नए काम की शुरुआत: दोपहर बाद 02:45 बजे से शाम 4 बजे तक का समय किसी भी नए कार्य को शुरू करने के लिए शुभ है।

[ad_2]

Source link

Published By:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *