आफत का मानसून: 6 राज्यों के 23 जिलों में भारी बारिश होने की आशंका, मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया; मध्य प्रदेश में बाढ़ के बाद तबाही का मंजर

आफत का मानसून: 6 राज्यों के 23 जिलों में भारी बारिश होने की आशंका, मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया; मध्य प्रदेश में बाढ़ के बाद तबाही का मंजर

[ad_1]

  • Hindi News
  • National
  • IMD Predictions For Indian States| Orange, Yellow Alert For 23 Districts Across India

नई दिल्ली7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
आफत का मानसून: 6 राज्यों के 23 जिलों में भारी बारिश होने की आशंका, मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया; मध्य प्रदेश में बाढ़ के बाद तबाही का मंजर

मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में

भारतीय मौसम विभाग ने देश के 6 राज्यों के 23 जिलों में 9 अगस्त तक तेज से लेकर भारी बारिश होने की आशंका जताई है। इन राज्यों में पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, नागालैंड, मेघालय और त्रिपुरा शामिल है।

इनके अलावा मध्य प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी लगातार बारिश होने की आशंका है। तटीय कर्नाटक और केरल में भी अगले गुरुवार को भारी बारिश हो सकती है।

पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और जम्मू-कश्मीर में 9 अगस्त तक रुक-रुककर बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश हो सकती है। उत्तर प्रदेश के उत्तरी हिस्सों और उत्तराखंड में 10 अगस्त तक बारिश हो सकती है।

मध्यप्रदेश में तबाही का मंजर
मध्यप्रदेश में चंबल, सिंध, पार्वती, नोन और कूनो नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद ग्वालियर, दतिया, शिवपुरी और श्योपुर में बाढ़ से भारी तबाही मची है। यहां पर पिछले कुछ दिनों से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इन इलाकों में बाढ़ और मकान गिरने से 18 लोगों की मौत हुई है। ग्वालियर-चंबल संभाग के करीब सभी जिलों में पानी भर गया है। यहां के इलाकों में हेलीकॉप्टर की मदद से खाने के पैकेट भेजे जा रहे हैं।

MP में अगले 24 घंटे में भारी बारिश की आशंका
मध्य प्रदेश में ग्वालियर-चंबल अंचल के साथ अब मालवा-निमाड़ के जिलों में भी मानसून एक्टिव हो गया है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में भारी एवं तेज बारिश की आशंका के चलते प्रदेश के 17 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। भोपाल, विदिशा, गुना समेत कई जिलों में गुरुवार रात से ही तेज बारिश हो रही है।

बिहार के बक्सर में गंगा की सहायक नदियां उफान पर
गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि होने के बाद बक्सर जिला स्थित सहायक नदियां भी उफान पर हैं। बाढ़ के डर से लोग पशु धन को बचाने में लगे हैं। गुरुवार की रात से एक बार फिर गंगा का जलस्तर 9 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है। जिला प्रशासन ने गंगा के सीमावर्ती इलाके में हाई अलर्ट जारी किया है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Published By:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *