आज का इतिहास: आज इंटरनेशनल डे फॉर ओल्डर पर्संस; बुजुर्गों को उनके अधिकार दिलाने के लिए 30 साल पहले हुई थी इसकी शुरुआत

आज का इतिहास: आज इंटरनेशनल डे फॉर ओल्डर पर्संस; बुजुर्गों को उनके अधिकार दिलाने के लिए 30 साल पहले हुई थी इसकी शुरुआत

[ad_1]

  • Hindi News
  • National
  • China: Today History Aaj Ka Itihas 1 October | China Establishment Of The People’s Republic

3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
आज का इतिहास: आज इंटरनेशनल डे फॉर ओल्डर पर्संस; बुजुर्गों को उनके अधिकार दिलाने के लिए 30 साल पहले हुई थी इसकी शुरुआत

संयुक्त राष्ट्र के नेतृत्व में पूरी दुनिया में 1991 से हर साल एक अक्टूबर को इंटरनेशनल डे फॉर ओल्डर पर्संस यानी अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस या अंतरराष्ट्रीय वरिष्‍ठ नागरिक दिवस मनाया जाता है। इसका मकसद है-बुजुर्गों को उनके अधिकार दिलवाना।

14 दिसंबर 1990 को यूनाइटेड नेशंस की जनरल असेंबली ने तय किया था कि एक अक्टूबर को इंटरनेशनल डे ऑफ ओल्डर पर्संस के तौर पर मनाया जाए। इससे पहले 1982 में वर्ल्ड असेंबली ऑन एजिंग ने विएना इंटरनेशनल प्लान ऑफ एक्शन ऑन एजिंग को पास किया था। एक साल बाद यूएन की जनरल असेंबली ने भी इस पर मुहर लगाई थी। हर साल अलग-अलग थीम के साथ इस दिन को मनाया जाता है। इस साल की थीम है- डिजिटल इक्विटी फॉर ऑल एजेस यानी सभी उम्र के लोगों के लिए डिजिटल वर्ल्ड में हिस्सेदारी।

भारत में 2007 में माता-पिता एवं वरिष्‍ठ नागरिक भरण-पोषण विधेयक पारित किया गया। इसमें माता-पिता के भरण-पोषण, वृद्धाश्रमों की स्थापना, चिकित्‍सा सुविधा की व्यवस्था और वरिष्‍ठ नागरिकों के जीवन और संपत्ति की सुरक्षा का प्रावधान किया गया है।

1949: पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना की स्थापना हुई

1912 में क्विंग राजशाही का अंत हुआ और रिपब्लिक ऑफ चीन बना। यहीं से चीन का आधुनिक इतिहास शुरू हुआ। उस समय चीन को रिपब्लिक घोषित करने वाले नेशनलिस्ट नेता थे। इस दौरान वहां कम्युनिस्ट ताकतें भी तेजी से उभरीं। 1936 में जापान के हमले के खिलाफ दोनों ने मजबूती से युद्ध लड़ा। सेकेंड वर्ल्ड वॉर खत्म होने पर 1945 में जापान ने सरेंडर किया। तब कम्युनिस्ट्स और नेशनलिस्ट्स के बीच जंग छिड़ गई थी।

पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना की घोषणा करते माओ त्से तुंग।

पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना की घोषणा करते माओ त्से तुंग।

चार साल तक देश में सिविल वॉर की स्थिति बनी रही। इस युद्ध में चीन के लाखों नागरिक मारे गए थे। 1 अक्टूबर, 1949 को माओ त्से तुंग ने कम्युनिस्ट पार्टी की जीत का ऐलान किया और संविधान में देश का नाम पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना रखा।

1 अक्टूबर के दिन को इतिहास में इन महत्वपूर्ण घटनाओं की वजह से भी याद किया जाता है…

2019: फोर्ड मोटर कंपनी और महिंद्रा एंड महिंद्रा ने कहा कि वे भारत में जॉइंट वेंचर शुरू करेंगे।

2016: भारत ने टेलिकॉम तरंगों की सबसे बड़ी नीलामी की। पहले दिन की बिक्री से 535.31 अरब रुपए की आय हुई।

2008: यूएस सीनेट ने भारत के साथ परमाणु व्यापार पर लगे तीन दशक के प्रतिबंध को खत्म किया।

2007ः जापान ने उत्तर कोरिया के खिलाफ प्रतिबंधों को अगले छह महीनों तक बढ़ाने की घोषणा की।

2005ः इंडोनेशिया के बाली में हुए बम विस्फोट में 40 लोगों की मौत।

2002: गोवा में एक कार्यक्रम के दौरान नेवी के दो विमान फ्लायपास्ट के दौरान आपस में टकराए।

1998ः श्रीलंका में किलिनोच्ची एवं मानकुलम शहरों पर कब्ज़े के लिए सेना एवं लिट्टे उग्रवादियों के बीच हुए संघर्ष में 1300 लोगों की मौत।

1996ः अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन द्वारा पश्चिम एशिया शिखर सम्मेलन का उद्घाटन।

1978ः भारत में लड़कियों की शादी की उम्र को 14 से बढ़ा कर 18 और लड़कों की 18 से बढ़ा कर 21 वर्ष किया गया।

1967ः भारतीय पर्यटन विकास निगम की स्थापना हुई।

1960ः नाइजीरिया ब्रिटेन से स्वतंत्र हुआ।

1953ः आंध्र प्रदेश अलग राज्य बना। यह राज्य भी अब तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में बंट चुका है।

1945ः भारत के मौजूदा एवं 14वें राष्ट्रपति रामनाथ काेविंद का जन्म।

1895ः पाकिस्तान के पहले प्रधानमंत्री लियाकत अली खान का जन्म।

1838: भारत के तत्कालीन गवर्नर जनरल लॉर्ड ऑकलैंड ने शिमला मैनिफेस्टो जारी किया, जिसकी वजह से पहला एंग्लो-अफगान युद्ध हुआ।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Published By:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *