अर्की उपचुनाव से पहले कांग्रेस में घमासान: संजय अवस्थी को टिकट दिए जाने का विरोध करने पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भंग, सतीश कश्यप बने नए अध्यक्ष

अर्की उपचुनाव से पहले कांग्रेस में घमासान: संजय अवस्थी को टिकट दिए जाने का विरोध करने पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भंग, सतीश कश्यप बने नए अध्यक्ष

[ad_1]

शिमला9 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
अर्की उपचुनाव से पहले कांग्रेस में घमासान: संजय अवस्थी को टिकट दिए जाने का विरोध करने पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भंग, सतीश कश्यप बने नए अध्यक्ष

कुनिहार में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी त्याग पत्र भेजते हुए।

हिमाचल प्रदेश के अर्की उपमंडल में उप-चुनावों से पहले कांग्रेस की गुटबाजी खुलकर सामने आ गई। संजय अवस्थी को टिकट दिए जाने के बाद ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर को इस्तीफा सौंप दिया। इसके बाद प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति के अध्यक्ष विप्लव ठाकुर की सिफारिश के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने अर्की ब्लॉक कांग्रेस कमेटी को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया। साथ ही सतीश कश्यप को तत्काल प्रभाव से अर्की ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त कर दिया गया।

इससे पहले ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अर्की के पदाधिकारियों ने संजय अवस्थी के विरोध में दिए अपने इस्तीफे के साथ पूर्व स्वर्गीय मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का वह लेटर भी अटैच किया था। जिसमें उन्होंने 27 फरवरी 2019 को हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी रजनी पाटिल से संजय अवस्थी को कांग्रेस कमेटी में महासचिव का पद दिए जाने पर आपत्ति जताई थी। इस पत्र में वीरभद्र सिंह ने कहा था कि उनके विधानसभा क्षेत्र से संबंधित संजय अवस्थी ने विधानसभा चुनाव 2017 में पार्टी के खिलाफ कार्य किया। इस बारे में उन्होंने कई बार अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश कमेटी को लिखित रूप में सूचित किया, बावजूद इसके संजय अवस्थी को कांग्रेस कमेटी में महासचिव का पद दिया जाना खेद का विषय है।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी व अन्य।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी व अन्य।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने भी लिखा था पद से हटाए जाने के बारे
वहीं पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा लिखे गए इस पत्र में स्वर्गीय वीरभद्र सिंह ने लिखा था कि अर्की ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने भी प्रस्ताव भेजा। इसमें संजय अवस्थी द्वारा 2017 में पार्टी के खिलाफ कार्य करने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई और पार्टी के सभी पदों से हटाने की मांग की गई। उन्होंने यह भी बताया था कि कैलाश पराशर जोकि उस समय महासचिव के पद पर नियुक्त थे, विधानसभा चुनाव 2007 में सोलन विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी प्रत्याशी थे। उन्होंने भी संजय अवस्थी द्वारा पार्टी के खिलाफ काम करने के बारे में लिखित में प्रदेश पार्टी को अवगत करवाया। इतना सब कुछ अवगत करवाने के बावजूद भी पार्टी द्वारा उक्त व्यक्ति को महासचिव के पद से नवाजा गया। इस नियुक्ति से आने वाले चुनावों में पार्टी को नुकसान हो सकता है। पार्टी के कार्यकर्ताओं पर भी बुरा असर पड़ेगा। इस पर पूर्व स्वर्गीय मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने संजय अवस्थी को सचिव के पद समेत अन्य सभी पदों से तुरंत निष्कासित करने की मांग की थी।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अर्की का इस्तीफा।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अर्की का इस्तीफा।

ब्लॉक कांग्रेस अर्की से इन्होंने दिया था इस्तीफा
ब्लॉक कांग्रेस अर्की से अध्यक्ष रूप सिंह ठाकुर, सचिव हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी राजेंद्र ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस अर्की के उपाध्यक्ष रणजीत सिंह पाल, सचिव ललित मोहन ठाकुर, उपाध्यक्ष कांशी राम शर्मा, महासचिव वेद ठाकुर, राजेश ठाकुर, रवि कौशल, उपाध्यक्ष गीता राम ठाकुर, सचिव जय सिंह कौशल, कमल कौंडल, गौरव ठाकुर समेत 130 के करीब कार्यकर्ताओं ने एक साथ इस्तीफा दे दिया।

इस्तीफा देने वाले भाजपा की बी टीम
अर्की से कांग्रेस के प्रत्याशी संजय अवस्थी का कहना है कि अर्की उपमंडल में 72 पंचायतें हैं। केवल 6 पदाधिकारियों ने इस्तीफा दिया है। यह सभी कुनिहार की तीन पंचायतों के हैं। भाजपा की बी टीम के रूप में कार्य कर रहे हैं। वह पार्टी के सिपाही है जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी जाएगी उसका वह बेहतर तरीके से पालन करेंगे।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Published By:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *