अरविंद केजरीवाल गुरुवार को पंजाब दौरे पर: अकाली दल से अलग हुए सेवा सिंह सेखवां से घर पर मिलेंगे, भगवंत मान से भी होगी मुलाकात

अरविंद केजरीवाल गुरुवार को पंजाब दौरे पर: अकाली दल से अलग हुए सेवा सिंह सेखवां से घर पर मिलेंगे, भगवंत मान से भी होगी मुलाकात

[ad_1]

लुधियाना14 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
अरविंद केजरीवाल गुरुवार को पंजाब दौरे पर: अकाली दल से अलग हुए सेवा सिंह सेखवां से घर पर मिलेंगे, भगवंत मान से भी होगी मुलाकात

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल। फाइल फोटो

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल वीरवार को पंजाब आ रहे हैं। वह शिरोमणी अकाली दल बादल से अलग हुए सेवा सिंह सेखवां को उनके पैतृक घर में मिलने जा रहे हैं। जाहिर सी बात है कि यह मुलाकात उन्हें आम आदमी पार्टी में लाने के लिए काफी अहम हो सकती है। आम आदमी पार्टी अब पुराने नेताओं को साथ लेकर चुनाव लड़ना चाहती है और इसी के बीच ही अरविंदर केजरीवाल खुद बड़े नेताओं के साथ मिल रहे हैं। वहीं पार्टी के कार्यक्रमों से दूरी बनाकर बैठे पार्टी नेता व संगरूर से सांसद भगवंत मान से भी केजरीवाल मुलाकात कर सकते हैं।

आम आदमी पार्टी के नेता हरजोत सिंह बैंस ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा है कि उनके कल 12 बजे अमृतसर पहुंचने का कार्यक्रम है और वह एयरपोर्ट से सीधा गुरदासपुर के काहनूवाल में सेवा सिंह सेखवां के घर पहुंच रहे हैं। यहां पर शिष्टाचारक मीटिंग होगी और इसके बाद का प्रोग्राम अभी नहीं आया है। उन्होंने कहा कि मीटिंग क्यों हो रही है यह नहीं पता है। मीटिंग में कौन कौन शामिल होंगे इस पर भी खुलासा नहीं किया गया है।

माझे के सीनियर नेता हैं सेवा सिंह सेखवां
सेवा सिंह सेखवां माझा के सीनियर नेता हैं। वह शिरोमणी अकाली दल में कैबनिट मंत्री रह चुके हैं और कुछ समय पहले ही उन्हेंने रणजीत सिंह बृहमपुरा, रतन सिंह अजनाला, परमिंदर सिंह ढींडसा और सुखदेव सिंह ढींडसा के साथ शिअद से अलग हो गए थे और शिरोमणी अकाली दल टकसाली का गठन किया था। मगर अब वह इस धड़े से भी अलग हो गए हैं।

सेवा सिंह सेखवां

सेवा सिंह सेखवां

भगवंत मान से भी मिलेंगे केजरीवाल
आम आदमी पार्टी के एक नेता ने माना है कि पार्टी में कुछ मनमुटाव चल रहे हैं, हो सकता है कि अरविंदर केजरीवाल, भगवंत मान से भी मिलें। भगवंत मान चाहते हैं कि पार्टी उन्हें चुनाव से पहले मुख्यमंत्री का चेहरे को तौर पर अनाउंस करे। मगर अरविंदर केजरीवाल इससे मना कर चुके हैं और इसके बाद से भगवंत मान ने पार्टी के कार्यक्रमों से दूरी बना ली है। अरविंद केजरीवाल इस दौरे पर भगवंत मान से भी मीटिंग कर चुके हैं।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Published By:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *