अमरिंदर की पंजाब लोक कांग्रेस विवादों में: कैप्टन ने जिसे पार्टी प्रधान बनाया, उस पर करोड़ों के फ्रॉड के केस चल रहे; CBI कर रही जांच

अमरिंदर की पंजाब लोक कांग्रेस विवादों में: कैप्टन ने जिसे पार्टी प्रधान बनाया, उस पर करोड़ों के फ्रॉड के केस चल रहे; CBI कर रही जांच

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Chandigarh
  • In Amarinder’s Punjab Lok Congress Controversies, The Case Of Fraud Worth Crores Is Going On Against Whom Captain Made The Party Head; CBI Is Doing Investigation

चंडीगढ़5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
अमरिंदर की पंजाब लोक कांग्रेस विवादों में: कैप्टन ने जिसे पार्टी प्रधान बनाया, उस पर करोड़ों के फ्रॉड के केस चल रहे; CBI कर रही जांच

पंजाब के पूर्व CM कैप्टन अमरिंदर सिंह की नई पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस विवादों में घिर गई है। इसके प्रधान बनाए सुखिंदर सिंह के खिलाफ फ्रॉड का केस चल रहा है। जिसकी जांच केंद्रीय जांच एजेंसी (CBI) कर रही है। चुनाव आयोग ने पार्टी को मंजूरी देने से पहले पब्लिक नोटिस जारी किया है। जिसमें सुखिंदर सिंह का नाम-पता लिखा हुआ है।

हालांकि अभी तक इस पार्टी को मंजूरी नहीं मिली है। पब्लिक नोटिस पर एतराज न आए तो आयोग इसे मंजूरी देकर सिंबल भी अलॉट करेगा। पंजाब में साढ़े 3 महीने बाद चुनाव हैं। कैप्टन अमरिंदर कांग्रेस छोड़ चुके हैं। वह इसी पार्टी यानी पंजाब लोक कांग्रेस से चुनाव मैदान में उतरेंगे।

चुनाव आयोग की तरफ से पार्टी के संबंध में जारी पब्लिक नोटिस

चुनाव आयोग की तरफ से पार्टी के संबंध में जारी पब्लिक नोटिस

2019 में दर्ज हुआ था केस
कैप्टन की नई पार्टी के प्रधान सुखिंदर सिंह चंडीगढ़ के सेक्टर 5 के रहने वाले हैं। उनके खिलाफ साल 2019 में 33 करोड़ बैंक फ्रॉड का केस हुआ था। जिसमें सुखिंदर सिंह को इंटरनेशनल मेगा फूड पार्क प्रा. लि. का चेयरमैन बताया गया। इसमें उनकी पत्नी और बेटे को भी नामजद किया गया था। तब उनके चंडीगढ़ स्थित घर पर रेड हुई थी।

इसी साल अक्टूबर में पड़ी थी CBI रेड
इसके बाद अक्टूबर महीने में CBI ने चंडीगढ़ की फर्म इंटरनेशनल फ्रेश फार्म प्रोडक्ट्स (इंडिया) लिमिटेड को पानीपत की 2 अन्य कंपनियों के साथ करीब 16 करोड़ के मामले में नामजद किया था। यह मामला स्माल इंडस्ट्रीज डेवलपमेंट बैंक ऑफ इंडिया (SIDBI) और UCO बैंक से जुड़ा हुआ था। जिसके बाद CBI ने चंडीगढ़, पानीपत और गुड़गांव समेत 16 जगहों पर रेड की थी। 29 अक्टूबर को हुई इस रेड में फर्म के चंडीगढ़ सेक्टर 5 स्थित हाउस नंबर 5 पर भी रेड की गई थी। यह सुखिंदर सिंह का घर है, जिसके पते पर कंपनी को रजिस्टर्ड किया गया है।

यह तस्वीर 2019 की है, जब पहले मामले में सुखिंदर सिंह के घर CBI की रेड हुई थी

यह तस्वीर 2019 की है, जब पहले मामले में सुखिंदर सिंह के घर CBI की रेड हुई थी

सुखिंदर सिंह ने केस कबूला, कैप्टन को जानकारी न होने का दावा
इस बारे में सुखिंदर सिंह ने मीडिया से बात करते हुए पुष्टि की कि कैप्टन की नई पार्टी के प्रधान के तौर पर उनका नाम है। उन्होंने माना कि उनके यहां 29 अक्टूबर को रेड हुई थी। इसके अलावा उनके खिलाफ 2019 में CBI का केस भी चल रहा है। कैप्टन के करीबी के मुताबिक इनका नाम सिर्फ पार्टी के रजिस्ट्रेशन के लिए दिया गया है। यह नाम भी 29 अक्टूबर को CBI की रेड से पहले दिए गए थे। उन्हें लगता है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह को 2019 में सुखिंदर के खिलाफ CBI केस के बारे में जानकारी नहीं होगी।

कैप्टन का मोहिंदर बाग फार्म हाउस पार्टी का ऑफिस
सुखिंदर सिंह के पार्टी प्रधान के साथ गुरमेहर सिंह सेखों को जनरल सेक्रेटरी बनाया गया है। वह न्यू चंडीगढ़ के नजदीक सिसवां के रहने वाले हैं। गुरमेहर स्व. करन सेखों के बेटे हैं, जो CM रहते कैप्टन अमरिंदर सिंह के OSD रहे हैं। पिता के निधन के बाद कैप्टन ने गुरमेहर को OSD रख लिया था। इसके अलावा मोहाली के सुखसिमरन सिंह को कैशियर बनाया गया है। कैप्टन की पार्टी का ऑफिस न्यू चंडीगढ़ में मोहिंदर बाग को बताया गया है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Published By:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *